रांची, अगस्त 21 -- मुरहू, प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना  कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। खूंटी के उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने बेहतर कार्य के लिए तत्कालीन बीडीओ-सह-चार्ज पदाधिकारी (जनगणना) अड़की ज्योति कुमारी एवं मुरहू के बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने जनगणना के प्रथम चरण में सौंपे गए दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने तथा कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने के लिए अधिकारियों के प्रयास की सराहना की। इस दौरान जनगणना कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर भी अधिकारियों के योगदान की प्रशंसा की गई। सम्मान मिलने पर रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में पूरी टीम का सह...