जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एआरपी उमेश चंद्र मिश्र सम्मानित
संतकबीरनगर, मई 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र हैंसर बाजार में कार्यरत एआरपी श्री उमेश चंद्र मिश्र को जनगणना के अंतर्गत एचएलबी संख्या 0675 का कार्य तहसील क्षेत्र में सर्वप्रथम पूर्ण करने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार ज्ञान चंद्र मिश्र द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र हैंसर बाजार उन्हें शॉल, बुके, डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र ने कहा कि परिषद के अध्यापक द्वारा तहसील क्षेत्र में सबसे पहले जनगणना कार्य पूर्ण करना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जनगणना से जनकल्याण महा अभियान में लगे सभी अध्यापक एवं कर्मचारी इसी प्रकार मेहनत, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को सफल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.