जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक सम्मानित
अयोध्या, जून 6 -- बीकापुर। नगर पंचायत बीकापुर में जनगणना कार्य को निर्धारित समय से पहले सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सुपरवाइजरों और प्रगणकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय और अधिशासी अधिकारी अंजू यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। नगर पंचायत में जनगणना कार्य के लिए कुल 27 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) पर छह सुपरवाइजर और 30 प्रगणकों की तैनाती की गई थी। जनगणना कार्य को समय से पहले पूरा करने में सुपरवाइजर सुधा वर्मा एवं उनकी टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- बेहतर जनगणना कार्य करने पर प्रगणक व पर्यवेक्षक सम्मानित उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र एवं उपहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.