मेरठ, मई 13 -- कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम डॉ. वीके सिंह ने जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले प्रगणक/शिक्षामित्र सुबोध कुमार को सम्मानित किया। सुबोध कुमार प्राथमिक विद्यालय सलाहपुर, रोहटा ब्लाक में कार्यरत हैं। उन्होंने जनगणना ब्लॉक संख्या-184 में 100 प्रतिशत स्व-जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कराया है। डीएम ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सुबोध का कार्य अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे जनगणना कार्य को गति मिलेगी। यदि किसी प्रगणक को जनगणना कार्य के संबंध में किसी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो वे उनसे मोबाइल नंबर 8006697623 पर संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना में उत्कृष्ट कार्य पर प्रगणक सुबोध कुमार सम्मानित मौके पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीडीओ नूपु...