जहानाबाद, मई 3 -- करपी, निज संवाददाता। सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र में जनगणना कार्य ने अब गति पकड़ ली है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर कार्य में जुट गए हैं। वर्तमान में मकान सूचीकरण तथा नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

जनगणना कार्य की तैयारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि 6 मई से ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे आंकड़ों के संकलन और संधारण में पारदर्शिता एवं गति आएगी।

कर्मियों के लिए दिशा-निर्देश उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर...