जनगणना कार्य पूरा, डेढ़ माह बाद भी कर्मियों को नहीं मिला मानदेय
छपरा, अगस्त 29 -- * 590 कर्मियों ने संभाली थी प्रथम चरण की जिम्मेदारी * 505 प्रगणक और 85 सुपरवाइजर किए गए थे तैनात * 9000 रुपये मानदेय व 1200 रुपये प्रशिक्षण भत्ता है निर्धारित गड़खा, एक संवाददाता। जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य जून में पूरा हो चुका है, लेकिन इसमें लगाए गए कर्मियों को अब तक मानदेय और प्रशिक्षण भत्ता नहीं मिल सका है। करीब डेढ़ माह बीतने के बाद भी भुगतान नहीं होने से कर्मियों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मियों का कहना है कि निर्धारित समय में उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ जनगणना का कार्य पूरा किया, लेकिन भुगतान के लिए अब भी इंतजार करना पड़ रहा है।
जनगणना कार्य का विवरण प्रखंड क्षेत्र में जनगणना के प्रथम चरण के कार्य के लिए कुल 590 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 505 प्रगणक और 85 सुपरवाइजर शामिल थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.