दुमका, अप्रैल 29 -- दुमका। दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ बुधवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- जिले में पहली बार मोबाइल ऐप से होगी जनगणना, स्वगणना की भी सुविधाजनगणना की प्रक्रिया उपायुक्त ने बताया कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक आधुनिक एवं डिजिटल माध्यम पर आधारित है। उन्होंने कहा कि 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें कोई भी नागरिक स्वयं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते है। इसके लिए मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी आधारित लॉगिन क...