पाकुड़, मई 4 -- सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक अंचल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले आगामी जनगणना कार्य को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। सीओ ने कहा कि जनगणना के लिए गांव में पहुंचने वाले प्रगणकों को ग्राम प्रधान पूरा सहयोग दें। ताकि सही और सटीक आंकड़े एकत्र किए जा सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का होता है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा बैठक में बाल विवाह जैसे सामाजिक कुप्रथाओं को रोकने पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। सीओ मनोज ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने गांवों में जागरूकता फैलाएं और यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिलती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। बैठक के दौरान राजस्व संबंधित मामलों पर भी विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.