लखीसराय, अप्रैल 10 -- कजरा, एक संवाददाता। आगामी जनगणना कार्य को लेकर जिले के शिक्षक कर्मियों में चिंता का माहौल देखा जा रहा है। जनगणना में लगाए जाने की संभावना के बीच शिक्षकों को इस बात की आशंका सता रही है कि कहीं इस बार भी उन्हें विद्यालय अवधि के बाद यह कार्य न करना पड़े। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई शिक्षकों ने बताया कि पिछली बार जनगणना के दौरान उन्हें स्कूल के नियमित पीरियड समाप्त होने के बाद भी फील्ड में जाकर काम करना पड़ा था। इससे न सिर्फ शारीरिक थकान बढ़ी, बल्कि पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन भी प्रभावित हुआ। देर शाम तक काम करने के कारण सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी सामने आई थीं।शिक्षकों का कहना है कि एक ओर वे दिनभर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते हैं, वहीं उसके बाद जनगणना जैसे जिम्मेदारी भरे कार्य को करना काफी मुश्किल हो ज...