हाजीपुर, जुलाई 22 -- जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) तैयार करने के लिए आयोजित क्षेत्रीय पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठे दिन बुधवार को जिला परिषद सभागार, हाजीपुर में महनार एवं पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महनार प्रखंड के 15 तथा पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के 26 क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित कुल 41 प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों के संधारण,आंकड़ों के संकलन,सत्यापन तथा प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित रहकर ...