फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनगणना के कार्य को पारदर्शी और त्रुटिरहित कराया जायेगा। यह बात जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जनपद स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण में कही। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, डाटा संकलन की विधि, निर्धारित प्रपत्रों के सही उपयोग, शुद्ध आंकड़े संकलित करने की जानकारी दी गयी। डीएम ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें जनसंख्या सामाजिक और आर्थिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होते हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें और जो दिशा निर्देश हैं उसका पालन करायें। इस मौके पर एडीएम एके सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.