खगडि़या, मई 1 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभा कक्ष में बुधवार की शाम चार बजे तक प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने की। बैठक में पहली मई से शुरू होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि गणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर दंडनीय प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। बीडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि सभी प्रगणकों को उनके कार्य क्षेत्र से संबंधित जानकारी एवं जनगणना कार्य में अनिवार्य रूप से भाग लेने को लेकर विभागीय पत्र भी सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण के बाद पर्य...