कटिहार, मई 3 -- समेली,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर के सभागार में बीडीओ सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर सभी पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर बीडीओ ने डोर-टू-डोर जाकर सर्वेक्षण कार्य करने, प्रत्येक भवन का सही तरीके से संख्या अंकन करने तथा नजरी नक्शा तैयार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर सभी जानकारी सावधानीपूर्वक और सही ढंग से संकलित की जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में आई तेजी साथ ही सर्वे के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.