जनगणना कार्य की समीक्षा को लेकर बैठक
सीवान, मई 19 -- दरौंदा, एक संवाददाता। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान गणना एवं सूचीकरण कार्य की समीक्षा को लेकर सोमवार को पर्यवेक्षक की बैठक अपर चार्ज पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बताया गया कि प्रखंड की 17 पंचायतों के 326 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्षेत्रों में अब तक 31,713 मकानों की गणना मोबाइल एप के माध्यम से पूरी कर ली गई है। यह कुल अनुमानित मकानों का 80.76 प्रतिशत है। समीक्षा के दौरान सभी सुपरवाइजरों ने प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट साझा की। अधिकारियों ने बताया कि शेष क्षेत्रों में भी प्रगणक घर-घर पहुंचकर तेजी से डिजिटल सर्वे कार्य में जुटे हैं। जनगणना कार्य को गति देने के लिए प्रखंड प्रशासन लगातार फील्ड में सक्रिय है। दरौंदा प्रखंड में अनुमानित मकानों की संख्या 39,470 तथा जनसंख्या 2,21,696 है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.