बांदा, जुलाई 18 -- बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जनगणना कार्य में लगे शिक्षक-शिक्षिकाओं का लंबित मानदेय तत्काल भुगतान कराने तथा ग्रीष्मावकाश में किए गए कार्य के एवज में अवकाश दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के जनगणना/मकान गणना-2026 अभियान में शिक्षकों ने भीषण गर्मी और ग्रीष्मावकाश के दौरान पूरी निष्ठा से कार्य किया, जिसके चलते जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बावजूद शासन के आदेश होने के बाद भी प्रथम चरण का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनगणना कार्य में लगे माध्यमिक शिक्षकों के लिए उपार्जित अवकाश की संस्तुति हो चुकी है, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ...