जनगणना कार्य का डीएम ने जायजा लिया
लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता जिलाधिकारी विशाख जी ने मंगलवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत हो रहे मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रगणकों को जनगणना संबंधी निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी ढंग से करने को कहा है।जिलाधिकारी ने नगर निगम जोन-3 (अलीगंज एवं महानगर क्षेत्र) के विभिन्न हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों (एचएलबी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से संवाद किया। डेटा संकलन की प्रक्रिया तथा सामने आ रही व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी ली। इस दौरान गणना से संबंधित अभिलेखों, प्रपत्रों व डिजिटल माध्यम से किए जा रहे डेटा संकलन का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जोनल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की नियमित निगरानी सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.