कोडरमा, मई 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में गुरुवार को अपर समाहर्ता सह जिला स्तरीय पदाधिकारी पूनम कुजूर ने जनगणना कार्य एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनगणना कार्य की समीक्षा निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, गंभीरता एवं सटीकता के साथ संपन्न कराने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मकान एवं प्रत्येक व्यक्ति की सही गणना सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि सरकार को वास्तविक एवं अद्यतन आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने कर्मियों को घर-घर जाकर सभी परिवारों की सही जानकारी संग्रहित करने, किसी भी व्यक्ति अथवा मकान को गणना से वंचित नहीं छोड़ने तथा डिजिटल एवं निर्धारित प्रपत्रों म...