बांका, मई 11 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। सोमवार को जनगणना चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड अंतर्गत चल रहे जनगणना कार्यों का क्षेत्र भ्रमण कर समीक्षा की। इस दौरान मकैता बबुरा, सिझत बलियास, महिला विशनपुर और कुरमा में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के साथ स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मकान सूचीकरण, एचएलओ ऐप में डेटा एंट्री आदि की समीक्षा करते हुए कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। विदित हो कि प्रखंड में अभी तक लगभग 10 प्रतिशत ही ऑनलाइन एंट्री पूर्ण हुई है, जबकि कुल कार्य 40 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। इसलिए सभी प्रगणकों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक कार्य ऑनलाइन ऐप पर ही संपादित करें, ताकि प्रखंड एवं जिले की प्रगति में वृद्धि हो।जनगणना सरकार का जनकल्याण लक्ष्य है। अतः सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करे...