उरई, अप्रैल 26 -- कालपी। संवाददाता जनगणना कार्मिकों के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हो गया। इस दौरान प्रशिक्षण पा रहे 296 कार्मिकों को नैतिकता और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से शुरू हो जाएगे जिसमे मकानों को सूचीबद्ध कर उनकी गणना की जानी है जिसके लिए का प्रशिक्षण शुरू हो गया है जिसका तीन दिवसीय दूसरे चरण का प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हो गया है। प्रशिक्षण, समापन के मौके पर प्रशिक्षकों ने सभी कार्मिकों एवं प्रगणको को जनगणना के दौरान निष्पक्षता, सौम्य एवं सरल व्यवहार के साथ नियमो एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम की गोपनीयता बनाए रखने की शपथ ली गई। जिससे यह कार्य शान्तिपूर्ण तथा सही ढंग से सम्पादित हो सके। मास्टर ट्रेनर नायब तहसीलदार चन्द्र मोहन शुक्ला के अनुसार 300 कार्मिकों का प्रशिक्षण‌ पहले बैच मे पूरा हुआ था और अब 29...