जनगणना काम में शिथिलता बरतने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
गोंडा, मई 31 -- गोण्डा, संवाददाता। जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही सामने आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रगणक एवं सुपरवाइजर की ड्यूटी में लगे शिक्षकों-कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई प्रगणकों ने अभी तक आवंटित कार्य शुरू नहीं किया है, जबकि कुछ शिक्षक सुपरवाइजर के फोन कॉल तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। बीएसए ने बताया कि किए गए कार्यो की प्रगति साझा नहीं की जा रही और पोर्टल पर डेटा सिंक न होने से वास्तविक स्थिति का आकलन प्रभावित हो रहा है। बीएसए ने कहा कि जनगणना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध प्रक्रिया है, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कर नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.