हापुड़, मई 25 -- बहादुरगढ़ कस्बे में जनगणना कार्य के दौरान महिला शिक्षक से अभद्रता का मामला सामने आया है। सर्वहितैषी एएस इंटर कॉलेज भदस्याना की अध्यापक की सूचना पर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को कस्बा बहादुरगढ़ में जनगणना कार्य के दौरान महिला शिक्षक के साथ अभद्रता किए जाने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार सर्वहितैषी एएस इंटर कॉलेज भदस्याना की अध्यापक जनगणना के सिलसिले में क्षेत्र में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें फर्जी बताते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे।महिला शिक्षक ने घटना की सूचना तत्काल थाना बहादुरगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर...