मुंगेर, अप्रैल 23 -- तारापुर, निज संवाददाता। बुधवार को अंबेडकर भवन में जनगणना कार्य को लेकर द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 32 प्रगणकों एवं एक सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 अप्रैल से 1 मई तक चल रही स्वगणना प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोग अपने मोबाइल के माध्यम से भाग लें। उन्होंने बताया कि स्वगणना पूर्ण होने के बाद प्राप्त 11 अंकों के कोड को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि 2 मई से घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सत्यापन को लेकर यही कोड दिखाना होगा। यह भी पढ़ें- जनगणना 2026: ठाकुरगंज में प्रगणक-पर्यवेक्षकों का अंतिम चरण का प्रशिक्षण शुरू प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रगणकों को प्रशिक्षक आदित्य कुमार एवं मौसम कुमार के द्वारा आधुनिक ...