बोकारो, अप्रैल 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में बुधवार डीपीआरसी भवन सभागार में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनगणना कार्य अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जैसा कि इस बार जनगणना का संपूर्ण कार्य ऑनलाइन एप के माध्यम से किया जाएगा। डेटा एंट्री करते ही जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित होने लगेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी - लेकिन इसके साथ ही त्रुटियों से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता भी जरूरी है। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनरों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि उन्हें जो भी जिम...