पाकुड़, मई 29 -- महेशपुर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को जनगणना निदेशालय रांची से पहुंचे जनगणना उपनिदेशक गजेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में मकान जनगणना कार्य की समीक्षा की गई। प्रखंड के कुल 59 जनगणना पर्यवक्षकों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की गई। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में वैसे प्रगणक जिन्होंने अभी तक जनगणना कार्य का काम एप के माध्यम से नहीं किया है। उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि वे एप पर जल्द कार्य प्रारंभ करें। बताया गया कि यह कार्य 16 मई से 14 जून तक किया जाना है। अत: इसके पहले इस कार्य को हर हाल में पूरा करें। यह भी पढ़ें- जनगणना के दूसरे चरण में प्रगणक कर रहे भवनों की नंबरिंग कार्य निर्धारित अवधि में कार्य पूरा न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रगणकों के द्वारा जनग...