महोबा, मई 7 -- महोबा। भारत की जनगणना 2027 मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। नगर पालिका में ऑनलाइन स्वगणना कार्य की शुरुआत पालिका अध्यक्ष द्वारा कराई गई। उन्होंने कहा कि पालिका कर्मी ऑनलाइन स्वगणना के कार्य को गंभीरता से करें। जिले में 7 मई से जनगणना का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को नगर पालिका में चेयरमैन डॉ0संतोष चौरसिया ने ऑनलाइन मोबाइल के जरिए प्रविष्टियों को भरकर स्वगणना की शुरुआत कराई। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जनगणना केवल आकंड़ो का संग्रह नही है बल्कि देश के विकास की मजबूत नींव है। आप द्वारा दी गई जानकारी से सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य , विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी जो देश को प्रगति पथ पर लाने में सहायक होगी। यह भी पढ़ें- जनगणना आंकड़ो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.