एटा, मार्च 11 -- भारत की जनगणना के अंतर्गत चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रमुख जनगणना अधिकारी जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने प्रतिभाग किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चार्ज अधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को जनगणना कार्य की महत्ता से अवगत कराया। डीएम ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण है। देश की स्वतंत्रता के बाद यह आठवीं जनगणना कराई जा रही है। मंडल एवं जिला स्तर पर भेजे गए प्रशिक्षकों की ओर से जनगणना की समस्त प्रक्रिया को बारीकी से समझाया जा रहा है। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को प्रशिक्षण के दौरान कोई बिंदु समझ में न आए तो संकोच न करें, बल्कि पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से समझ लें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.