शाहजहांपुर, मई 4 -- शाहजहांपुर। आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार जनगणना के दौरान लोगों को 34 सवालों के जवाब देने होंगे, जिनमें परिवार और मकान से जुड़ी विस्तृत जानकारी शामिल रहेगी। अधिकारियों के अनुसार पूरा डाटा ऑनलाइन फीड किया जाएगा और इसे पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, इसलिए लोगों को बिना घबराए सही जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। यह भी पढ़ें- खाने में चावल ज्यादा पसंद है या रोटीजनगणना के सवाल जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों में मकान नंबर, मोबाइल नंबर, कमरों की संख्या, रसोई की स्थिति, एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन, पेयजल का स्रोत, विवाहित जोड़ों की संख्या, मकान की छत, दीवार और फर्श की सामग्री जैसी जानकारी शामिल है। इसके अलावा घर में टीवी, मोबाइल, कार, बाइक, साइकिल और इंटरनेट सुविधा है या नहीं, इसकी भी जानकारी देनी होगी।...