लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। स्वगणना के बाद शुक्रवार से जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में मकानों की गिनती की जा रही है। पहले ही दिन 1.35 करोड़ घरों को जनगणना नंबर दिया गया है।मकान सूचीकरण व मकानों की गणना के तहत घर-घर सर्वेक्षण का काम राज्य के कुल 3,89,312 मकान सूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों द्वारा किया गया। भवनों को संख्या देने और नजरी नक्शा (लेआउट मैप) तैयार किया जा रहा है। प्रगणकों ने पहले ही दिन 1,35,02,160 घरों तक पहुंच बनाते हुए जनगणना मकान संख्या अंकित की। 56 एचएलबी में काम पूरा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- मकानों की गिनती को मैदान में उतरे अफसर वहीं, 14,546 एचएलबी में मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों का संकलन शुरू कर दिया गया है। इससे पूर्व, राज्य में स्व-गणना 7 मई से 21 मई तक हुई थी। इसमें...