सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- सीतामढ़ी। जनगणना कार्य की तैयारी को लेकर बेलसंड प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी भगवान झा एवं बीएओ सह सहायक चार्ज पदाधिकारी नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे पूरी जिम्मेदारी और सटीकता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े ही सरकार की योजनाओं और नीतियों के निर्धारण का आधार होते हैं। इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार शर्मा, मंजय कुमार एवं अखिलेश कुमार ने प्रतिभागियों को आगामी दो मई से शुरू होने वाले हाउस जनगणना कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी...