खगडि़या, मई 4 -- बेलदौर । एक संवाददाता जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सोमवार को आईटी भवन के सभागार में बीडीओ सतीश कुमार की अध्यक्षता में सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसमें बीडीओ ने 2 मई से 31 मई तक चलने वाली जनगणना को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के तहत घर-घर जाकर डिजिटल सर्वे करने एवं 34 बिंदुओं पर सटीक जानकारी इकट्ठा कर इसे अंकित करने, नजरी नक्शा तैयार करने के साथ ही डाटा का शुद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा मकान गणना के लिए बनाए गए एप को अपने-अपने मोबाइल में लोड कर कार्य करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- प्रत्येक घर एवं अन्य संरचनाओं को सटीक और स्पष्ट रूप से अंकित करें बैठक में 56 सुपरवाइजरों ने भाग लिया। जिसमें एमटी कृष्णदेव पासवान, सुमित कुमार, वंदे कुमार, संजीत कुमार, संजय सिंह आदि का नाम शामिल है।

हिंदी हिन्दु...