गाज़ियाबाद, जून 18 -- -खोड़ा मकनपुर और वसुंधरा जोन में सबसे ज्यादा काम अधूरा गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। जनगणना के तहत घरों की गणना और मकान सूचीकरण का कार्य में कई स्थानों पर अभी भी अधूरा चल रहा है। अभियान समाप्त होने में दो दिन बचे हैं और इन क्षेत्र में अभी भी 20 से 25 फीसदी काम बाकी है। प्रशासन अब अगले 48 घंटों में इन क्षेत्रों के अधूरे कार्य को पूरा कराने में जुट गया है। जिले में घर-घर सर्वे के लिए कुल 7,977 कर्मचारियों को प्रगणकों लगाया गया है। ये कर्मचारी प्रत्येक घर तक पहुंचकर परिवारों और आवासीय इकाइयों से संबंधित जानकारी एकत्र कर रहे हैं। 20 जून तक जनगणना का पहला चरण पूरा करना है। हालांकि, कई क्षेत्रों में काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्रों में अभी भी कार्य पीछे है। नगर निगम क्षेत्र के वसुंधरा जोन में अभी तक 80 फी...