जनगणना: स्व गणना में ग्राम प्रधान और कोटेदारों से भी लेंगे मदद
कुशीनगर, मई 14 -- कुशीनगर। जनगणना के अंतर्गत पहले चरण में चल रही स्व गणना की गति में अभी अपेक्षित तेजी नहीं आयी है। इसके प्रति जनपद के लोगों को जागरुक करने के लिए प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इस कार्य में ग्राम प्रधानों से लेकर कोटेदारों और अन्य कई विभागों से भी सहयोग लेने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम ने अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा जनता दर्शन में पहुंचे रोजगार सेवकों की भी स्व गणना कराई गई।
स्व गणना में तेजी इस बार होने वाली जनगणना में पहली बार डिजिटल तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। सबसे पहले जनपद के नागरिकों को अपना ब्योरा स्वत: ऑनलाइन दर्ज करने के लिए 7 मई से स्व गणना शुरू की गई है। इस कार्य में 7,903 प्रगणक व सुपरवाइजर, 122 फील्ड ट्रेनर और तीन मास्टर ट्रेनर लगाए गए हैं। अब तक 15,105 लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.