अलीगढ़, मई 28 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। सुनिए, हम जनगणना करने आए हैं। आपके, घर में टीवी है। कमरे कितने हैं। घर में स्कूटी है, कार है...। घर- घर पहुंच रहे प्रगणक लोगों से इसी तरह के सवाल पूछकर पोर्टल पर जवाब अपलोड कर रहे हैं। कभी-कभार सवालों का जवाब हासिल करने में प्रगणकों को मशक्कत भी करनी पड़ रही है। कुछ स्थानों पर पहचान पूछने के साथ ही लोग प्रगणक की फोटो भी खींच रहे हैं। जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत चल रही ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का समय पूर्ण हो चुका है। स्व: जनगणना से चूकने वाले लोगों को घर-घर पहुंचकर जनगणना कर्मियो के सवालों के जवाब देने पड़ रहे हैं। घर-घर जा रहे प्रगणक घर के मुखिया से पूछ रहे हैं कि घर में कितने कमरे हैं, टीवी कौन सा है। ऐसे में कई लोग तो जवाब देने में हिचकिचा रहे हैं। जनगणना के प्रभारी अधिकारी एडीएम वित्त प्र...