मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मुजफ्फरनगर में आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत सोमवार को एसडी पब्लिक स्कूल परिसर में फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन दो पालियों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम उमेश मिश्र जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे और सभी प्रतिभागी से प्रशिक्षण सही तरीके से लेने की बात कही, जिससे कि जनगणना कार्यक्रम शुभारंभ होने पर कोई दिक्कत पैदा न हो सके।डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि जनगणना कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जनपद के नामित फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण 33 बिंदुओं पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा विस्तारपूर्वक...