जमशेदपुर, मई 1 -- जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में जनगणना से पूर्व मकानों की गणना कर वार्ड के तहत सूचीबद्ध किया जाएगा। 2027 की जनगणना से पहले जुगसलाई के सभी मकानों की संख्या नगर परिषद के पास होगी। नगर परिषद के अनुसार, जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की सूची बनाने का काम 16 मई से 14 जून तक निर्धारित है। जुगसलाई के नागरिक विशेष पोर्टल के माध्यम से 15 मई तक अपने मकान की जानकारी अपलोड कर सकते हैं। लोगों का मानना है कि जुगसलाई के मकानों की नई सूची बनने से नगर परिषद को नया होल्डिंग टैक्स लागू करने के साथ अन्य तरह की सुविधा शुल्क वसूलने में भी सहूलियत होगी। इधर, मकानों की गणना को लेकर नगर परिषद में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जुगसलाई के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान व अपर जिला जनगणना पदाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मुजाहिद्दीन ...