शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। जनपद में शुक्रवार से मकान गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत कर दी गई। यह अभियान 22 मई से 20 जून तक घर-घर चलाया जाएगा, जिसमें मकानों से जुड़ी आवश्यक जानकारियां एकत्र की जाएंगी, ताकि भविष्य की विकास योजनाओं के लिए अद्यतन आंकड़े उपलब्ध हो सकें। अभियान की शुरुआत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर मकान गणना एवं सूचीकरण प्रक्रिया संपन्न कर की गई। इस दौरान प्रगणक हिमांशु द्वारा हाउस नंबरिंग की गई, जबकि सुपरवाइजर कुसुम की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, जनगणना प्रभारी अनुराग सिंह और डीआईओ एनआईसी जॉय शुक्ला सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।एडीएम यह भी पढ़ें- जनगणना: घर-घर प्रगणकों की शुरू हुई दस्तक वित्त एवं राजस्व एवं...