जमशेदपुर, जून 4 -- जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण अभियान में पटमदा और बोड़ाम प्रखंड से कई तरह की जमीनी विसंगतियां सामने आ रही हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना कर्मियों को नहीं मिल रहा लोगों का सहयोग, अधूरी जानकारी से बढ़ी परेशानीजमीनी विवरण में अंतर सर्वे के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई स्थानों पर प्रगणक वास्तविक स्थिति दर्ज करने के बजाय मनमाने तरीके से शौचालय उपयोग से संबंधित कॉलम भर रहे हैं। पटमदा प्रखंड में 160 प्रगणक और 25 सुपरवाइजर, जबकि बोड़ाम प्रखंड में 147 प्रगणक एवं 25 सुपरवाइजर मकान सूचीकरण कार्य में लगे हुए हैं। सभी को 5 जून तक सर्वेक्षण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।शौचालय उपयोग पर आलोचना ग्रामीणों के अनुसार कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें पूर्व में सरकारी योजनाओं के तहत शौचालय मिला था, लेकिन आज वे उपयोग की ...