बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। जनगणना कार्य में लगाए गए ज्यादातर कर्मचारियों में अब ड्यूटी कटाने की होड़ लगी है। इस समय कोई कोमा में जा रहा है तो किसी का हार्ट फेल हो रहा है तो कोई गंभीर बीमारी व फैक्चर का हवाला दे रहा है। उप जिलाधकारियों के यहां इस समय गणना कर्मियों के छुट्टी से संबंधित ऐसे तमाम आवेदन आ रहे हैं। मतगणना कर्मचारियों का इस समय तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीमारी का बहाना बना कर्मचारी प्रशिक्षण से गायब हो रहे हैं। शासन की ओर से इस समय पहले चरण की जनगणना कराई जा रही है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में जनगणना कर्मियों के जनगणना कार्य से दूर भागने के रोचक तथ्य जुटाए। ड्यूटी में लगे शिक्षक, लेखपाल, अनुदेशक व शिक्षामित्रों ने ड्यूटी कटवाने के पीछे कई वजहें बताईं। कहा गर्मी में बच्चों को छोड़कर जाना पड़ेगा या फिर लू-लपट में बच...