नई दिल्ली, जनवरी 10 -- -पीडब्ल्यूडी 2.91 करोड़ रुपये की लागत से नॉइस ब लगाएगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के जनक सेतु पर दौड़ने वाले वाहनों के शोर से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस फ्लाईओवर पर नॉइस बेरियर सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में ध्वनि प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सकेगी। इस परियोजना पर करीब 2.91 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नॉइस बैरियर सिस्टम की स्थापना से वाहनों की आवाज को रोका जा सकेगा और आसपास रहने वाले लोगों को शांत वातावरण मिलेगा। जनक सेतु पश्चिमी दिल्ली को नई दिल्ली से जोड़ता है। इससे प्रतिदिन हजारों वाहन आवाजाही करते हैं। भारी वाहनों और तेज रफ्तार गाड़ियों के शोर से सेतु के निकटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करन...