हल्द्वानी, जुलाई 26 -- हल्द्वानी। जनक्रांति संघ की ओर से कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि यह दिन सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी नारायण, उपाध्यक्ष सलीम अहमद, मीडिया प्रभारी रोहित दिवाकर, नगर अध्यक्ष नीरज जोशी, नगर सचिव संदीप कुमार, शशि गुप्ता, तारा शर्मा, संतारा, लक्ष्मी देवी, राहुल आर्या, अतुल कुमार चौरसिया, जमील अहमद आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भाजयुमो ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- कारगिल के शहीदों को याद किया, वीरांगनाओं का सम्मान यह भी पढ़ें- गोरखा समाज ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...