आजमगढ़, जुलाई 6 -- आजमगढ़,संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित मेहता पार्क में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तत्वावधान में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्यभूषण पुरस्कार प्राप्त स्व. रामबिलास पासवान की 80वीं जयंती जन क्रांति दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि पूर्व कैबिनेट स्व. पासवान ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने देश की राजनीति में निष्पक्ष और जनहितैषी नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। इस अवसर पर बालचंद जैसवारा, उमेश सोनकर, कमलेश पासवान, रामसागर चौहान, किशन भारती, सिकंदर गौतम, रामफल वनवासी, कतवारू वनवासी, लाल बिहारी गौतम आदि मौजूद रहे। यह भ...