नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को द्वारका में डीडीए की बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल निकासी से जुड़ी व्यवस्था, आईटी व आईटीईएस हब साइट, द्वारका सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स, यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर और द्वारका सेक्टर-23 में स्थित एक पांच सितारा होटल से जुड़ी परियोजनाओं की साइटों दौरा किया। उपराज्यपाल ने जीवन जीने में आसानी को बढ़ाने के लिए शहर में जन केंद्रित और भविष्य पर आधिरत विकास पर जोर दिया। उपराज्यपाल ने कहा कि द्वारका में वैश्विक जुड़ाव के लिए एक खास जगह बनने की क्षमता है। यहां यूईआर-2 के जरिए बहुत अच्छी कनेक्टिविटी है। यह आईजीआई एयरपोर्ट के नजदीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...