भागलपुर, दिसम्बर 18 -- भागलपुर । साहित्यिक संस्था साहित्य सफर ने गुरुवार को नयाबाजर में जनकवि और लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 137वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जगतराम साह कर्णपुरी ने की। साहित्यकारों और कवियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर भिखारी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि भिखारी ठाकुर को भोजपुरी का शेक्सपियर कहा जाता है। मौके पर संतोष ठाकुर अनमोल, नवल, सुधांशु शेखर, प्रेम कुमार प्रिय, चंदन कुमार, राजीव रंजन, अरुण बाजोरिया, प्रियांशु कुमार, महेंद्र प्रसाद समेत अन्य लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...