रांची, जून 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जनकल्याण समर्पण संस्थान ने इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण के तहत पांच हजार पौधरोपण और पौधा वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसकी शुरुआत पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की जाएगी। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि संगठन पिछले 16 वर्षों से लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रहा है और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अभियान को और व्यापक बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष विशेष रूप से सरना स्थलों पर सखुआ जैसे पौधों के रोपण पर जोर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया जागरूकता रथ रवाना मौके पर उपाध्यक्ष बिरसा करमाली, महासचिव सत्यपाल राउत, कोषा...