दरभंगा, जनवरी 31 -- लहेरियासराय। भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन 31 जनवरी को लहेरियासराय ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। संवाद के दौरान उप मुख्यमंत्री आम लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं को सुनेंगे एवं संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम, पोलो मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अपर समाहर्ता (राजस्व) व डीसीएलआर को रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को ससमय एवं सुचारु रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार संवाद कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.