छपरा, जून 17 -- एकमा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन परिसर में ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न विभागों से कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें आयुष्मान कार्ड एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों की संख्या सर्वाधिक रही। प्राप्त आवेदनों में से 41 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर लाभुकों को तत्काल राहत प्रदान की गई, जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर की निगरानी बीडीओ डॉ. अरुण कुमार की देखरेख में की गई। यह भी पढ़ें- सहयोग जन कल्याण शिविर: 117 में से 65 मामलों का हुआ निपटारा यह भी पढ़ें- जनकल्याण शिविर में पहले दिन 25 माम...