गुड़गांव, जून 23 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। महरौली रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर में आयोजित जिलास्तरीय लोक कल्याण शिविर में करीब 250 लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद गुरुग्राम नगर निगम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 सालों के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने आम नागरिकों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। पीएम-स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा है। सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। ...