अयोध्या, जून 14 -- अयोध्या, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले मे विभिन्न जगहों पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने इसकी शुरुआत किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पूराबाजार संवाददाता के अनुसार विकासखंड पूरा बाजार की प्रांगण में जन कल्याण शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया । शिविर एवं मेले का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया तत्पश्चात मेले में लगे विभिन्न विभागों का निरीक्षण विशिष्ट अतिथि ब्लॉकप्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के साथ किया। यह भी पढ़ें- सरकार की योजनाओं का शत प्...