जनकल्याण शिविर में किसानों ने की खाद न मिलने की शिकायत
बरेली, जून 15 -- फरीदपुर, संवाददाता। भाजपा की ओर से कुआंडांडा में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभागों के स्टॉल लगाए गए। किसानों ने यूरिया खाद न मिलने की शिकायत करके दुकानदारों पर कालाबाजारी का आरोप लगाया। रविवार को मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमएलसी ने अधिकारियों और जनता के बीच सीधा संवाद कर प्रमुख समस्याओं का निदान किया। किसानों ने यूरिया और उर्वरक न मिलने की शिकायत की। एमएलसी ने कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों को किसानों के लिए उर्वरक उपलब्ध कराने को कहा। खाद की कालाबाजारी पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- फरीदपुर में जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन छात्र नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर ने किसानों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.