सुल्तानपुर, जून 14 -- दोस्तपुर, संवाददाता। विकास खंड परिसर में रविवार से तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में किसानों को कुसुम योजना के तहत सोलर पंप और नलकूपों पर मिलने वाली अनुदान सुविधा की जानकारी दी गई। वहीं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार तथा पशुपालकों को पशुओं की देखभाल एवं संतुलित चारे के बारे में बताया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रदीप मिश्र, एडीओ पंचायत विजय वर्मा, कृषि, सिंचाई और पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री शिवा पांडे, दुर्गा सिंह, रवी पाठक, दिनेश गौत...